AI Influencers on Instagram – जब सोशल में शुरुआत हुई थी उस समय किसी ने यह नहीं सोचा था की सोशल मीडिया आने बाले समय में पैसे कमाने का एक साधन बन जायेगा। शुरू में लोग इसे सिर्फ टाइम पास करने के लिए और अपने दोस्त से कांटेक्ट में रहने के लिए करते थे। परन्तु आज के समय में कुछ लोगो ने इसे अपनी रोज़ी रोटी ही बना लिया है। मतलव की अपना पूरा बिज़नेस सोशल मीडिया पर बना लिए है।यदि आप अभी भी सोशल मीडिया को सिर्फ एक टाइम पास करना का साधन मानते है तो आप गलत है। आपको समय रहते सोशल मीडिया की पावर को जानना चाहिए है।

यदि आपको एक ब्रांड बनाना है या फिर आपको अपने बिज़नेस को एक ब्रांड बनाना है। तो आपको सोशल मीडिया का उपयोग करना होगा। क्युकी आज के समय में हर दूसरा इंसान सोशल मीडिया पर है। सोशल में आपको wordwide ऑडियंस को भी आसानी से टारगेट कर सकते है। सोशल मीडिया पर आप आसानी से लोकल से ग्लोबल आसानी से जा सकते है। इसलिए आपको जल्द से जल्द सोशल मीडिया पर जाना चाहिए। यदि आप प्रतियोगिता के इस दौर में अपने आप को डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर स्थापित नहीं करते हैं। तो आने वाले समय में आपके प्रतिद्वंदी आपको बिजनेस में पछाड़ सकते हैं।
AI Influencers on Instagram क्या है ?
साधारण आम बोलचाल की भाषा मेंइन फ्लुएंसर उन्हें कहते हैं जो सोशल मीडिया पर कंटेंट को बनाते हैं। उसके लिए उनको इनडोर और आउटडोर शूटिंग करनी होती है। उसके बाद वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसे हम रियल influencers कहते है। एक रियल influencers बनने के बहुत से पैसे और समय का निबेश करना पड़ता है। कंटेंट को बनाने के लिए एक सही प्लानिंग की जरूरत होती है। यदि आपका कंटेंट सही नहीं होता है तो Controversy का समाना भी करना पड़ता है।
AI Influencers on Instagram यह एक डिजटल करैक्टर होता है। जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से बनाया जाता है। ये दिखने में बिल्कुल इंसानों जैसे होते हैं। परन्तु असली में यह एक डिजटल करैक्टर है। आप अपना जेंडर , आगे , कपड़े , और अबाज को AI की मदद से तैयार करते है। और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से पहले आप ai की मदद से ही रील बनांते है और पोस्ट करते है। फैन उनके साथ interaction और collaboration भी करते है। सरल शब्दों में AI Influencers on Instagram एक Digital Model है , जिसे Artificial Intelligence से तैयार किया जाता है और Social Media Marketing के लिए उपयोग किया जाता है।
AI Influencers on Instagram इतने पॉपुलर क्यों हैं?
यदि हम बात करे २०२६ की तो आज के समय में इंस्टाग्राम पर AI Influencers के वीडियो रियल Influencers से अधिक तेज़ी से वायरल होते है। उनके फोल्ल्वर्स की ग्रोथ भी रियल Influencers से अधिक तेज़ी से होती है। और collaboration में भी AI Influencers on Instagram की डिमांड अधिक होती है। क्या आप जानते है AI Influencers on Instagram इतने पॉपुलर क्यों हैं? यदि नहीं जानते है तो कोई बात नहीं में आपको बता देता हु
- Influencers AI हमेशा परफेक्ट दिखते हैं
Influencers AI को आप खुद कंप्यूटर /लेपटॉप पर तैयार करते है। आप अपने AI Influencers को जैसा चाहते है बैसा बना सकते है। बनाते समय आप AI Influencers की उम्र , रंग , हाइट , और जेंडर खुद डिज़ाइन करते है। इसलिए AI Influencers देखने में हमेश परफेक्ट होते है।
- Influencers AI 24/7 एक्टिव
Influencers AI एक मशीन है जो कभी भी थकते नहीं है। और ना ही बीमार होते है। क्युकी यह एक डिजिटल कैरेक्टर है। यदि हम इसकी जगह पर रियल Influencers की बात करे तो यह आपके लिए 24 घंटे उपलब्ध नहीं होते है। इसलिए बिज़नेस मेन भी Influencers AI को ज़्यदा महत्ब देते है Real Influencers से।
- कंट्रोल पूरी तरह क्रिएटर के हाथ में
Influencers AI में पूरा कंटोल क्रिएटर के हाथ में बह किस तरह का ऑउटफिट होगा और किस तरह की आबाज़ होगी। और वीडियो में कौन सी लोकेशन को शो करना है यह सब कण्ट्रोल क्रिएटर के हाथ में है।
- Controversy नहीं होती है
Influencers AI के किसी भी बयान से किसी भी तरह की कोई Controversy की चिंता नहीं होती है। क्युकी इसमें पूरा कण्ट्रोल आपका होता है। बह क्या बोलेगी /बोलेगा उस पर आपका कण्ट्रोल होता है।
- यूनिक और फ्यूचरिस्टिक
जो भी यूनिक चीज़ होती है बह इंस्टाग्राम पर बहुत जल्दी वायरल हो जाती है। और में भी उस बारे में जानने में curiosity होती है। यह सभी चीज़े फुल फील करती है Influencers AI , इसलिए AI Influencers इंस्टाग्राम में बहुत जल्द वायरल हो जाते है।
Top AI Influencers on Instagram
Lil Miquela
- Followers – 2.3M followers
- Post -1,451
- Content – फैशन , ट्रेवल , लाइफ स्टाइल , म्यूजिक
Nike, Prada, Calvin Klein जैसे ब्रांड के collaboration कर चुकी है ।
Shudu Gram
- Followers – 238K followers
- Post -190
- Content – फैशन , लाइफ स्टाइल ,
Shudu Gram दुनिया की पहली डिजिटल सुपर मॉडल है।
Bermuda
- Followers – 207K followers
- Post -268
- Content – फैशन , लाइफ स्टाइल , फोटोग्राफी
Bermuda युथ ऑडियंस में काफी फेमस है। उनके अकाउंट में बहुत से बोल्ड फोटोज़ पोस्ट है जो की युथ ऑडियंस को अपनी और आकर्षित करती है। उनके फोटो में फैशन को जयदा प्रॉम्ट किया गया है। जिसके कारण Bermuda को लक्ज़री फैशन ब्रांड के बहुत से collaboration मिलते है।
Noonoouri
- Followers – 477K followers
- Post -2219
- Content – फैशन , लाइफ स्टाइल , Cartoon
Noonoouri के इंस्टाग्राम अकॉउंट पर आपको कार्टून , फैशन , म्यूजिक ,आध्यात्मिकता के फोटो और रील अपलोड की गयी है। लगभग सभी पोस्ट महिला की की गयी है। फैशन को ध्यान में रहते हुए इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर काम किया गया है। इनकी लेटेस्ट रील पर 589k व्यू और १२०० कमेंट और ६०० शेयर है।
Milla Sofia
- Followers – 502K followers
- Post – 849
- Content – फैशन , लाइफ स्टाइल , म्यूजिक
Milla Sofia के अकाउंट पर ज़्यदातर रील पॉप म्यूजिक की अपलोड की गयी है। और इसके साथ मॉडलिंग और लाइफ स्टाइल की फोटो है। अपने पोस्ट पर ऑडियंस की अच्छी खासी रीच आ रही है। उनको बहुत से ब्रांड से collaboration किया है। जिसकी पोस्ट आप इनके अकाउंट में देख सकते है। 502K followers है। जिससे आप अनुमान लगा सकते है यह एक पोस्ट करने का 10 हज़ार से 80 हज़ार रूपए तक चार्ज करती है।
AI Influencers on Instagram India
ऐसा नहीं है की AI Influencers सिर्फ बिदेशी क्रेटर ही बना रहे है। इंडियन डिजिटल क्रेटर इसमें पीछे नहीं है। इंडियन क्रेटर भी AI Influencers बना के अच्छा खासा पैसा कमा रहे है। बहुत बिज़नेस की मार्केटिंग भी AI Influencers से हो रही है। जिससे उनके बिज़नेस का अच्छी रीछ मिल रही है। मैंने कुछ Indian AI Influencers के विषय में निचे जानकारी दी है।
N A I N A
- Followers – 375K followers
- Post – 599
- Content – फैशन , लाइफ स्टाइल , म्यूजिक , वीडियो क्रेटर
N A I N A भारत की पहेली AI Influencers है। जाहिर सी बात है यदि इंडियन की पहली डिजिटल Influencers है तो लोगो का अच्छा खासा प्यार मिलेगा होगा। और इंडियन इंस्टाग्राम उपयोभगता के लिए इंस्टाग्राम पर नई चीज़ थी। इसलिए अकाउंट एक दम से ग्रो कर गया। उसको देख के इंडियन मार्किट के बिज़नेस मेन को समझ आ गया था की AI Influencers से बिज़नेस की मार्केटिंग की जा सकती है। उसके बाद बहुत से क्रेटर ने AI Influencers को बनाया और जिससे अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे है N A I N A को बहुत से इनाम से भी नामज़ा गया है। जिसकी लिस्ट नीचे प्रदान की गयी है।
- NDTV WhosThat360 AI Creator – 2024
- Midday Showbiz AI Influencer – 2024
- International Iconic AI Influencer – 2024
N A I N A के इंस्टाग्राम अकाउंट में यूट्यूब चैनल का लिंक दिया गया है। जिससे आप उसके यूट्यूब चैनल पर जा सकते है। यूट्यूब चैनल पर कुल 226 वीडियो पोस्ट की गयी है। और उनके यूट्यूब चैनल 534K Followers है। और उनका यूट्यूब चैनल भी मोनेटाइज है।
Kyraonig
- Followers – 234K followers
- Post – 126
- Content – फैशन , लाइफ स्टाइल , म्यूजिक , मॉडलिंग
kyraonig इंडियन की ai Influencers एडवांस लेवल है। जिसकी डिजिटल के साथ Physical भी बनाया गया (रोबट ) और kyraonig को Sharak Tank India में भी फीचर गया है। फंडिंग मिलने पर उसके एडवांस वर्ज़न पर काम चला हुआ है। उम्मीद करते है की उसका एडवांस वर्ज़न लोगो को और भी पसंद आएंगे। हम सिंपल भाषा में बोल सकते है की kyraonig इंडियन ai Influencers नेक्स्ट लेवल है।
Drishti | Ai Influencer
- Followers – 177K followers
- Post – 294
- Content – फैशन , लाइफ स्टाइल , मॉडलिंग
Drishti | Ai Influencer के इंस्टाग्राम में ऐसी बहुत सी पोस्ट है जो की ब्रांड collaboration के साथ पोस्ट की गयी है जिससे साबित होता है की Drishti | Ai Influencer से पैसे कमाती है। Drishti | Ai Influencer एक पोस्ट करने का 10 हज़ार से 30 हज़ार रूपए करती है। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट में रील और पोस्ट दोनों पोस्ट की गयी है। बह हिंदी , पंजाबी सांग पर रील बनाती है। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन की अछि खासी रीच है।
Shurti Sharma
- Followers – 51K followers
- Post – 132
- Content – फैशन , लाइफ स्टाइल , Comedian
Shruti Sharma ने कॉमेडी की दुनिया में ai की मदद से तहलका मचाया है। बह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉमेडी शार्ट को पोस्ट करती है। उनके अकाउंट 10 करोड़ रीच है। इनके एक इंस्टाग्राम रील पर 25 मिलियन व्यू है। और अभी लगातार बढ़ रहे है। मिलियन व्यू को पार करने बाले उनके बहुत से शार्ट है। और उनका एक utube चैनल भी है जिसमे 100k फोल्लोवेर है।
AI Influencers on Instagram पैसे कैसे कमाते हैं?
जाहिर सी बात है की इतना मेहनत करके AI Influencers से वीडियो बनाते है। और इंस्टाग्राम अकाउंट को मैनेज करते है। जिसमे आपका पैसा और समय दोनों का निबेश होता है। तो आप पैसे कमाने के लिए करते है। जिस तरीके real influencers पैसे कमाते है उसी तरह से एक AI Influencer भी पैसे कमाते है। में आपको बताउगा की कैसे AI Influencers on Instagram पैसे कमाते है।
ब्रांड प्रमोशन (Brand Promotion)
AI Influencers सबसे अधिक पैसे Brand Promotion से कमाते है। ब्रांड प्रोमशन में किसी कंपनी /ब्रांड के सर्विस या प्रोडक्ट को प्रमोट करना होता है। ब्रांड प्रमोशन से कितना पैसा मिलता है यह निर्भर करता है की आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल कितने फोल्लोवेर्स है। यदि आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लाख फोल्लोवेर्स है तो आप एक ब्रांड प्रोमशन का 10 हज़ार से 30 हज़ार तक चार्ज कर सकते है।
स्पॉन्सर्ड पोस्ट और रील्स (Sponsored Posts and Reels)
यदि आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अधिक फोल्लोवेर्स है तो आपको आसानी से स्पॉन्सर्ड पोस्ट और रील्स मिल सकती है। उसमे आपको किसी ब्रांड और कंपनी की पोस्ट और रील और अपने अकाउंट पर पोस्ट करना है। जिससे से 5000 हज़ार से पांच लाख तक आसानी से कमा सकते है। per पोस्ट चार्ज niche और engagement पर निर्भर करता है।
अफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing)
AI Influencers on Instagram पैसे कमाने का यह सबसे आसान तरीका है। इसमें आपको किसी कंपनी का Affiliate Link अपने Boi में ऐड करना होता है। कोई उपभोगता यदि उसे लिंक से खरीदरी करता है तो उसकी आपको कमीशन मिलती है। आप अमेज़ॉन और फ्लिप कार्ट का Affiliate Link ऐड कर सकते है।
रील बोनस और इंस्टाग्राम मोनेटाइज़ेशन ( Reel Bonuses and Instagram Monetization)
अभी कुछ समय से इंस्टाग्राम ने Creater के लिए रील बोनस और इंस्टाग्राम मोनेटाइज़ेशन ( Reel Bonuses and Instagram Monetization) उपलब्ध करा दिया है। जिसका लाभ क्रेटर ले रहे है। अब Creater AI Influencers Instagram से लगातार और स्केलेबल कमाई कर सकते हैं।
निष्कर्ष –
AI Influencers on Instagram सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि डिजिटल क्रिएटर इकॉनमी का भविष्य हैं। AI Influencers on Instagram की सबसे अच्छी बात है की यह एक रिस्क फ्री बिज़नेस है , जिसके आप मालिक है। और इसे आप पार्ट टाइम और फुल टाइम दोनों में कर सकते है। और इसके ऊपर पूरी तरह से आपका ही कण्ट्रोल है। जिसके कारण ब्रांड और कंपनीया भी AI Influencers on Instagram तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।
यदि आप एक बुसिनेस मेन तो आपको समय रहते हुए AI Influencers on Instagram तरह रुख करना होगा। क्युकी आने बाले समय में बिज़नेस के लिए कंटेंट मार्कटिंग सबसे प्रभावशाली होने बाली है। इसमें सबसे अधिक फायदा आपको यह होगा की आपको कोई भी Influencers Hire करने की जरूरत नहीं होगी। AI Influencers on Instagram , रियल Influencers से मुकाबले में आपको कम कॉस्ट में अच्छा कंटेंट बना के देगा , जिससे पैसे और समय दोनों की बचत होगी। AI Influencers on Instagram बनाने के लिए आपको थोड़े पैसे निबेश करने की जरूरत पड़ेगी पर आपको उसका अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
यह भी पढ़े – AI influencer क्या होता है और 2026 में AI influencer कैसे बनाये जानने के लिए लेख को पूरा पढ़े –
